हिंदी शिव भजन : हम भोले के दिवाने हैं
ले भभूत उठा कांवरिया, बीच ललाट लगा ले रे गंगाजल तू लेकर बढ़ जा, किस्मत को चमका ले रे योगी तन हो, शिव ही मन हो इतना ही बस ठाने हैं.... चल हर-हर बम-बम जाप करें हम भोले के दिवाने हैं 1. बड़ा दयालु हैं बम भोले शिव वो डमरू वाला भला करेंगे चलो तू दर पर जग का है रखवाला कृपा की बारिश करते जैसे खोल रखे खजाने हैं... चल हर-हर बम-बम... 2. राह कठिन है मत घबराना शिव ही पार लगाते दरश की मन मे ज्योति जले तो वो खुद द्वार बुलाते भोले की भक्ति में रम कर अक्षय प्रेम कमाने हैं चल हर-हर बम-बम... ⚫ इस गीत का रिकॉर्डिंग वर्जन यहाँ उपलब्ध है

